Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 के 5 मैचों बाद ही बदल गया पॉइंट्स टेबल, टॉप 4 में इन टीमों का कब्जा, सबसे नीचे है धोनी की CSK

IPL 2026 Points Table
IPL 2026 के 5 मैचों बाद ही बदल गया पॉइंट्स टेबल, टॉप 4 में इन टीमों का कब्जा, सबसे नीचे है धोनी की CSK
News on WhatsAppJoin Now

IPL 2026 updated Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस ने 18.4 ओवरों में सिर्फ 141 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 6 विकेट से जीत हासिल की.

लखनऊ सुपर जायंटस की इस शर्मनाक हार के बाद आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल बदल गया है. 5 मैचों के बाद आइए जानते हैं आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) कैसी दिखती है.

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 पर इन टीमों का है कब्जा

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) के टॉप पर नजर डालें तो पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है, राजस्थान ने 1 मैच खेला है और उसे बड़े अंतर से जीतकर 4.171 के नेट रनरेट और 2 अंको के साथ नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं नंबर 2 पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है, जो 2.907 के नेट रनरेट और 2 अंको के साथ नंबर 2 पर मौजूद है.

नंबर 3 की बात करें तो इस पर दिल्ली कैपिटल्स का कब्जा है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंटस को 6 विकेट से शिकस्त देकर इसे अपने नाम किया है. दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट 1.397 का है. वहीं नंबर 4 पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसका नेट रनरेट 0.687 है और टीम नंबर 4 पर है.

सबसे नीचे मौजूद है चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूदा समय में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है, चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रनरेट -4.171 है, वहीं 9वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है, जिसका नेट रनरेट -2.907 है. वहीं कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना मैच गंवाने के बाद लखनऊ सुपर जायंटस की टीम -1.397 के नेट रनरेट के साथ 8वें नंबर पर है.

IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट-

टीम मैच हार जीत नेट रन रेट अंक
राजस्थान रॉयल्स 1 0 1 4.171 2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 0 1 2.907 2
दिल्ली कैपिटल्स 1 0 1 1.397 2
मुंबई इंडियंस 1 0 1 0.687 2
पंजाब किंग्स 1 0 1 0.509 2
गुजरात टाइटन्स 1 1 0 -0.509 0
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 1 0 -0.687 0
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 1 0 -1.397 0
सनराइजर्स हैदराबाद 1 1 0 -2.907 0
चेन्नई सुपर किंग्स 1 1 0 -4.171 0

ALSO READ:IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान, 30 दिनों में 3 देशों से 10 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...