Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस तो भड़के हार्दिक पंड्या, अपनी ही टीम को लगाई फटकार, कहा “ऐसी टीम….

Hardik Pandya angry Post Match MI
IPL 2026 प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस तो भड़के हार्दिक पंड्या, अपनी ही टीम को लगाई फटकार, कहा "ऐसी टीम....
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर लगभग खत्म हो चूका है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 7 मैचों में शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने भी 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

चेन्नई से मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का सफर अब आईपीएल 2026 से खत्म हो चूका है. CSK से हार और प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

Hardik Pandya ने CSK से मिली हार पर कही ये बात

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में एक समय मुंबई ने 11वें ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना लिए थे. इसके बाद भी टीम 159 रन तक ही पहुंच सकी. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने नतीजे के बाद कहा कि

“मुझे लगता है कि आज का दिन क्या यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं है. उन्होंने (चेन्नई) अच्छी बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग की.”

हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) से जब पूछा गया कि क्या उनकी टीम गेंद से आक्रामक हो सकती थी तो मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि

“मुझे पता नहीं कि हम क्या और कैसे आक्रामक होते. मुझे लगता है कि उन्हें आउट करने के लिए क्या हम आग के गोले फेंकते. लेकिन हां, हमारे पास यही बॉलिंग ऑप्शन थे. हम इनके साथ गए और उन्होने स्मार्ट क्रिकेट खेला. और हां, वे हमसे बेहतर रहे.”

CSK के सामने 8 विकेट से हार मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने नमन धीर के अर्द्धशतक और रयान रिकल्टन के 37 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 159 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18.2 ओवरों में ही मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार अर्द्धशतक लगाया और 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, वहीं कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए.

ALSO READ:IPL 2026 में LSG ने नही दिया अर्जुन तेंदुलकर को मौका, अब इस टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 5 गुना कीमत देकर अपनी टीम में किया शामिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...