Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 जीतने के बाद RCB पर हुई पैसों की बारिश, GT समेत ये टीमें भी हुईं मालामाल, जानिए किसे मिला कितना रुपया

IPL 2026 Prize Money RCB and GT
IPL 2026 जीतने के बाद RCB पर हुई पैसों की बारिश, GT समेत ये टीमें भी हुईं मालामाल, जानिए किसे मिला कितना रुपया
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ. गुजरात टाइटंस ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन उसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी.

इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और विराट कोहली (Virat Kohli) की ठोस शुरुआत की बदौलत आसानी से इस लक्ष्य को 2 ओवर शेष रहते ही 5 विकेट से अपने नाम किया और इसी के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती.

IPL 2026 जीतने के बाद RCB पर हुई पैसों की बारिश

IPL 2026 का ख़िताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ रूपये बीसीसीआई की तरफ से  मिला. वहीं रनर-अप रहने वाली टीम गुजरात को प्राइज मनी के रूप में 13 करोड़ रुपये दिए गए. यानी ट्रॉफी से चूकने वाली गुजरात टाइटंस भी 13 करोड़ रुपये लेकर घर लौटी.

पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बाद तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम, यानी राजस्थान रॉयल्स, को 7 करोड़ रुपये मिले. वहीं, एलिमिनेटर में हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली. हालांकि, हैदराबाद के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान से अधिक अंक थे, लेकिन एलिमिनेटर में हारने के कारण उसे चौथे स्थान पर रखा गया. जबकि क्वालिफायर-2 में हारने वाली टीम को तीसरा स्थान दिया जाता है.

6 टीमों को नही मिला एक भी रुपया

इसके अलावा पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंटस को 1 भी रुपया नही मिला. आईसीसी के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कुछ न कुछ सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन आईपीएल में सिर्फ टॉप 4 टीमों को ही पैसे दिए जाते हैं.

IPL 2026 सीजन में टीमों को मिलने वाली रकम

स्थान टीम का नाम पुरस्कार राशि
विजेता (Champions) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ₹20 करोड़
उपविजेता (Runners-up) गुजरात टाइटंस (GT) ₹13 करोड़
तीसरा स्थान (3rd Place) राजस्थान रॉयल्स (RR) ₹7 करोड़
चौथा स्थान (4th Place) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ₹6.5 करोड़

आईपीएल विजेता पुरस्कार राशि (2008 से 2026)

सीजन (सीजन) विजेता की पुरस्कार राशि
2008 – 2009 ₹4.8 करोड़
2010 – 2013 ₹10 करोड़
2014 – 2015 ₹15 करोड़
2016 – 2019 ₹20 करोड़
2020 ₹10 करोड़
2021 – 2026 ₹20 करोड़

ALSO READ: टॉस हारते ही Shubman Gill ने बदला IPL 2026 फाइनल के लिए प्लेइंग 11, दोनों टीमों ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...