आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 15 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) का आयोजन किया जाना है. आईपीएल 2026 के लिए कुछ टीमों को नए कप्तान की जरूरत होगी इसमें एक टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की है, जिसकी कप्तानी आईपीएल 2025 के बीच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने की थी.
महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच सीजन में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. आईपीएल 2025 में टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी खुद टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते कौन हो सकता है टीम का नया कप्तान.
महेंद्र सिंह धोनी ने हैं आईपीएल के सबसे सफल कप्तान, लेकिन आईपीएल 2025 में रहे फ्लॉप
चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है, लेकिन आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. सीएसके की कप्तानी आईपीएल 2025 की शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ के हाथो में थी, लेकिन बीच सीजन उनके चोटिल होने की वजह से वो पुरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए.
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली और पुरे सीजन टीम की कप्तानी की, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. चेन्नई सुपर किंग्स 14 में से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल कर सकी, वहीं 10 मैचों में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा, ऐसे में आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही.
महेंद्र सिंह धोनी की जगह ये खिलाड़ी होगा IPL 2026 में सीएसके का नया कप्तान
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ सकते हैं और उनकी जगह एक बार फिर 28 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2024 से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह उन्हें सीएसके का कप्तान बनाया गया था और इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में से 7 में जीत हासिल की जबकि 7 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.
आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी और 5वें स्थान पर रही थी, सीएसके ने आईपीएल 2025 में 10वें स्थान पर खत्म किया था, इस दौरान आधे सीजन के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया था, लेकिन वो भी फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में जगह नही दिला सके और उनकी कप्तानी में प्रदर्शन और खराब रहा. अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम के कप्तान होंगे.
