T20 Team : भारतीय क्रिकेट टीम में पहुंचकर अपने देश के लिए प्रतिनिधित्व करने का सपना हर एक युवा क्रिकेटर देखता है। भारत के अंदर 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिलता है। हालांकि भारत की मौजूदा T20 टीम में देश के हर कोने से हर राज्य से खिलाड़ी शामिल है। आईए जानते हैं कौन सा खिलाड़ी किस राज्य से ताल्लुक रखते हैं और सबसे ज्यादा क्रिकेट के खेल में किस राज्य के खिलाड़ियों का कब्जा है।
भारत की T20 टीम
साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप की विजेता रही भारतीय टीम कि अगर बात करें तो टीम के अंदर सबसे ज्यादा खिलाड़ी महाराष्ट्र और गुजरात से ताल्लुक रखते हैं । कौन-कौन से खिलाड़ी है किस देश के लिए डालते हैं नजर
सूर्यकुमार यादव – मुंबई, महाराष्ट्र
श्रेयस अय्यर – मुंबई, महाराष्ट्र
अभिषेक शर्मा – अमृतसर, पंजाब
संजू सैमसन – पुल्लूविला, तिरुवनंतपुरम, केरल
तिलक वर्मा – हैदराबाद, तेलंगाना
हार्दिक पांड्या – सूरत, गुजरात
अक्षर पटेल – आनंद, गुजरात
रिंकू सिंह – अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
जसप्रीत बुमराह – अहमदाबाद, गुजरात
अर्शदीप सिंह – गुना, मध्य प्रदेश
हर्षित राणा – घेवरा, दिल्ली
जितेश शर्मा – अमरावती, महाराष्ट्र
वाशिंगटन सुंदर – चेन्नई, तमिलनाडु
कुलदीप यादव – उन्नाव, उत्तर प्रदेश
वरुण चक्रवर्ती – बीदर, कर्नाटक
टीम इंडिया में है इस राज्य के खिलाड़ियों का वर्चस्व
भारतीय T20 टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी जो है एक तरफ गुजरात और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। वहीं इन दोनों ही राज्यों से तीन-तीन खिलाड़ी निकाल के आते हैं जबकि बात अगर अन्य प्रदेश अन्य राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो उत्तर प्रदेश से दो खिलाड़ी हैं। जबकि अन्य राज्यों से सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही भारतीय T20 टीम का हिस्सा है।
क्रिकेट के खेल में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का योगदान
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं। जहां क्रिकेट के खेल में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी महाराष्ट्र से ही ताल्लुक रखते हैं। वही क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का परचम रहने वाले मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार जैसे खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से अपना ताल्लुक रखते हैं। जिन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, IPL के इन 10 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका