IND A vs NEP A: दोहा, 20 नवंबर 2026। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के ग्रुप बी के मैच में भारत-ए ने नेपाल के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। IND A vs NEP A मैच में शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने दो-दो शतक ठोककर टीम को संभाला। IND A vs NEP A में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
अभिषेक-वैभव फ्लॉप, तिलक वर्मा-कुशाग्र ने ठोका शतक
IND A vs NEP A मैच में भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने भी अच्छी शुरुआत के बाद सिर्फ 26 रन ही जोड़े। आयुष बदोनी भी जल्दी 2 रन पर आउट हो गए। तीन विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई थी। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों ने धैर्य और आक्रामकता का सही मिश्रण दिखाया। कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी सेंचुरी 93 गेंदों में पूरी की। तिलक वर्मा ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। दोनों की साझेदारी 200 रन से ज्यादा की रही, जिसने पारी को पूरी तरह बदल दिया।
सूर्यांश शेडगे ने खेली तूफानी पारी
बाद में रिंकू सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया। भारत-ए ने अच्छा स्कोर खड़ा कर नेपाल के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य 332 रनों , जो पिच और परिस्थितियों को देखते हुए मुश्किल साबित हो सकता है।
कुशाग्र के आउट होने के बाद रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और अन्य बल्लेबाजों ने देर से योगदान दिया। सूर्यांश शेडगे ने अंत में 14 गेंद में 36 रन बानकर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 332 तक पहुंचाया। भारत-ए ने 9 विकेट खोकर 50 ओवर पूरे किए।
नेपाल की बेहतरीन गेंदबाजी
पाल की गेंदबाजी में ललित राजबंशी और नंदन यादव ने शुरुआती सफलता हासिल की थी, लेकिन तिलक-कुशाग्र की जोड़ी ने उन्हें मात दे दी। संदीप लामिछाने की कप्तानी वाली नेपाल टीम को अब इस लक्ष्य का पीछा करना होगा। यह मैच युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। तिलक वर्मा ने कप्तानी में अच्छी पारी खेली, जबकि कुशाग्र ने अपनी क्षमता साबित की। अभिषेक और वैभव जैसे धुरंधरों की फ्लॉप पारी टीम के लिए सबक है, लेकिन मिडिल ऑर्डर की मजबूती ने दिन बचा लिया। नेपाल को अब अच्छा बल्लेबाजी प्रदर्शन करना होगा।
ALSO READ:WTC फाइनल की रेस से बाहर हुईं पाकिस्तान और श्रीलंका समेत ये टीमें, जानिए क्या है भारत की स्थिति
