T20 World Cup 2026: सूर्या कप्तान, रिंकू सिंह-यशस्वी को मौका, 2024 वर्ल्ड कप वाले 6 खिलाड़ी समेत 15 सदस्यीय भारतीय टीम फाइनल
T20 World Cup 2026: सूर्या कप्तान, रिंकू सिंह-यशस्वी को मौका, 2024 वर्ल्ड कप वाले 6 खिलाड़ी समेत 15 सदस्यीय भारतीय टीम फाइनल

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2024 के T20 वर्ल्ड कप बड़ी ही आसानी से अपने नाम किया था। टीम इंडिया कुछ इसी तरीके से T20 World Cup 2026  को भी अपने नाम कर सकती है। इस T20 World Cup 2026  मेजबानी भारत और श्रीलंका के हाथों में है। टीम इंडिया को लीड करने की जिम्मेदारी भी सूर्यकुमार यादव निभाते हुए नजर आने वाले हैं। आईए जानते हैं कि आखिर T20 World Cup 2026 के लिए कैसी होगी सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम।

T20 World Cup 2026 के लिए इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद साफ तौर पर भारतीय टीम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर ज्यादा जोर लगा रहे हैं। आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ज्यादातर युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने वाली है। जो घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि आगामी T20 World Cup 2026 में यशस्वी जायसवाल के साथ अभिषेक शर्मा शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी मैदान में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

सूर्या संभालेंगे टीम की कप्तानी

T20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने ऑफिशियल सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी है। उनकी कप्तानी में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में यह बात स्पष्ट है कि T20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार यादव ही नियमित कप्तानी संभालने वाले हैं। टीम का नेतत्व करते हुए नजर आएंगे। वहीं अगर बात कप्तान की भूमिका की करें तो शुभमन गिल टीम की उप कप्तानी संभाल सकते हैं। जो इस समय वनडे फॉर्मेट में भी टीम के उप कप्तान है और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी उनको भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है।

T20 वर्ल्ड कप 2024 के इन छह खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

जहां आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान के नाम पर मोहर लग चुकी है। तो वही T20 वर्ल्ड कप 2026 में 2024 के 6 खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। जिसमें हार्दिक पांड्या से लेकर के जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में सामने निकल कर आ रहा है।

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संभावित टीम
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा  ऋषभ पंत, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह , जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा।

ALSO READ:IND vs ENG: घरेलू क्रिकेट में 68 का औसत, चैंपियंस ट्रॉफी में रनों का अंबार…. फिर भी अजित अगरकर की वजह से सबसे बड़ा मैच विनर बाहर