Yograj singh on MS Dhoni

Yograj Singh on MS Dhoni: भारत (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी और आलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को अपने निशाने पर लिया है. योगराज सिंह ने कई बार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है. अब एक बार फिर महेंद्र सिंह सिंह धोनी पर योगराज सिंह ने आरोप लगाया है इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि मै महेंद्र सिंह धोनी को कभी भी माफ़ नहीं करूंगा, उसने मेरे बेटे का करियर बर्बाद कर दिया. योगराज सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर लगाए ये आरोप

भारत के लिए 7 मैच खेल चुके योगराज सिंह (Yograj Singh) ने जी स्विच के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा

“मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा. उन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए. वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब कुछ अब सामने आ रहा है. उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता, मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं की हैं, पहला जिसने मेरे लिए गलत किया है, मैंने उसे कभी माफ नहीं किया है और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया है, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे.”

इसके पहले जब 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) चूक गई थी, जिसके बाद योगराज सिंह ने इसे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के कर्मो का फल बताया था. योगराज सिंह ने इस दौरान कहा था कि

“सीएसके (CSK) आईपीएल 2024 (IPL 2024) हार गई. वे क्यों हार गए? जो बोओगे, वैसा ही काटोगे. युवराज सिंह आईसीसी के एम्बेसडर हैं, उन्हें सलाम! ईर्ष्यालु धोनी, वह कहां हैं? उसने युवराज से हाथ तक नहीं मिलाया और यही कारण है कि सीएसके इस साल विफल रही.”

आईपीएल 2025 खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर है संशय

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब 43 साल के हो गये हैं, हालांकि इस उम्र में भी अभी वो आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग 4 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन आईपीएल में अभी भी वो नजर आते हैं. आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आयेंगे या नहीं इस पर अभी तक संशय बरकरार है.

आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) होना है और महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स इस आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन करने के लिए बीसीसीआई को मनाने में लगी है, हालांकि बीसीसीआई ने कोई निर्णय नहीं सुनाया है. वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर रुल पर महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य निर्भर करेगा.

ALSO READ: रोहित शर्मा नहीं बल्कि इस खिलाड़ी से शिखर धवन को होती थी जलन, संन्यास के बाद गब्बर ने किया खुलासा “वो 100 बना रहा था और मै 50 भी नही….