भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 39 साल की उम्र में उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया है, जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सानिया ने पहले खुद को सिंगल बताया, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे। उनकी इस बातचीत में फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) भी मौजूद थीं।
कॉफी डेट के सवाल पर Sania Mirza ने दिया मजेदार जवाब
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) हाल ही में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के टॉक शो ‘डबल डेट’ में फराह खान के साथ पहुंची थीं। यहां बातचीत के दौरान अंगद बेदी ने सानिया से पूछा कि क्या उनके किसी पुरुष दोस्त ने उन्हें कॉफी डेट के लिए पूछा है?
इस पर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके पुरुष दोस्त उन्हें बॉयज ट्रिप पर बुलाते हैं। वे उनके साथ लड़कों जैसा व्यवहार करते हैं। सानिया की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
फराह खान ने Sania Mirza की लव लाइफ पर ली चुटकी
बातचीत के दौरान फराह खान ने भी सानिया की निजी जिंदगी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके कुछ पुरुष दोस्त फोन करके पूछते हैं कि क्या सानिया मिर्जा सच में सिंगल हैं?
इस पर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने साफ कहा कि वह वास्तव में सिंगल हैं। हालांकि, जब अंगद बेदी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें किसी पुरुष के साथ खूबसूरत पल बिताने का मन नहीं करता, तो फराह खान ने तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कैसे पता कि सानिया ऐसा नहीं कर रही हैं।
‘मेरी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है, या हो भी सकता है’
फराह की बात पर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पहले उनका समर्थन किया और फिर हंसते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है, या हो भी सकता है। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मजाक कर रही हैं और फिलहाल सिंगल हैं।
बता दें कि सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से शादी की थी। दोनों का एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है। साल 2023 में उनका रिश्ता खत्म हो गया था। जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) से शादी कर ली थी। अब सानिया के इस बयान ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।
