Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या, 3 मैच पहले ही उठाया ये कदम

Hardik Pandya MI
IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या, 3 मैच पहले ही उठाया ये कदम
News on WhatsAppJoin Now

IPL 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अनबन की अफवाहें सामने आ रही हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सीजन निराशाजनक साबित हुआ. IPL शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था और कुछ दिग्गजों ने MI के ट्रॉफी पर कब्जा करने की भविष्यवाणी कर दी थी.

हालांकि, MI अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब कुछ संकेत मिले हैं, जिनसे लग रहा है कि हार्दिक (Hardik Pandya) ने शायद MI का साथ छोड़ने का मन बना लिया है.

पिछले 2 मैचों से मुंबई इंडियंस से बाहर हैं Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) IPL 2026 में पिछले दो मैचों से बाहर हैं. वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेले. सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि बैक स्पाज्म के कारण वो बाहर हैं. पांड्या RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर आए थे लेकिन खेलते हुए नजर नहीं आए.

हार्दिक पंड्या के जगह इन दोनों ही मैचों में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, इस दौरान 1 में उन्हें जीत तो दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नही है.

Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाह तब तेज हुई, जब उन्होंने अपनी टीम को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया लेकिन कुछ देर बाद हार्दिक ने दोबारा MI को फॉलो भी कर लिया. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने MI के साथ कोलैबरेशन में की गई कई पोस्ट हटा दी हैं.

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...