Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 24वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने इस मैच को 16.3 ओवरों में अपने नाम कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer0 और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने मैच विनिंग पारी खेली.
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए, मुंबई इंडियंस की ये चौथी शिकस्त है. इसके बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी ही टीम पर गुस्सा जाहिर किया है.
कैमरे के सामने ही पोस्ट मैच में गुस्सा हुए Hardik Pandya
इस हार के बाद मुंबई के कप्तान पांड्या (Hardik Pandya) काफी नाराज नजर आए और उन्होंने टीम को अपने अंदर झांकने की नसीहत दे दी. मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि
“ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने को कुछ नहीं है. हमें दोबारा वापस जाना होगा और देखना होगा कि हम कहां पिछड़ रहे हैं. फिर चाहे ये व्यक्तिगत हो, ग्रुप हो या प्लानिंग में कमी हो। हमें इस पर काम करना होगा.”
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पंजाब किंग्स की टीम को जीत का श्रेय दिया. हार्दिक पंड्या ने कहा कि विरोधी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी में मुंबई इंडियंस से बेहतर प्रदर्शन की. हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“जीत का क्रेडिट पंजाब किंग्स को जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग कर रही थी और दूसरी पारी में ओस आ गई, लेकिन उन्होंने हमें हराया. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और शानदार फील्डिंग की. हमें देखना होगा कि हमें मुश्किल फैसले करने की जरूरत है क्या या फिर हम इसी संयोजन को जारी रखते हुए बड़े बदलाव कर सकते हैं. जिम्मेदारी लेनी होगी.”
