भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) खेली जानी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) के सामने चयन को लेकर बड़ा पेंच खड़ा हो गया है। दरअसल, एशियन गेम्स (Asian Games 2026) और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI series) सीरीज की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। ऐसे में कई नियमित खिलाड़ियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है और टीम में कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं।
श्रेयस और इशान की जगह इन खिलाड़ियों को मौका?
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। ऋतुराज पहले भी ODI series में भारत के लिए खेल चुके हैं, जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी टीम के विकेटकीपिंग विकल्प को मजबूत कर सकती है।
मध्यक्रम में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) जैसे नामों पर भी विचार किए जाने की रिपोर्ट है। हालांकि, अंतिम फैसला चयन समिति ही करेगी।
बुमराह-अर्शदीप की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा गेंदबाजी?
गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की अनुपस्थिति की स्थिति में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा मयंक यादव (Mayank Yadav) और कुछ युवा तेज गेंदबाज भी दावेदारों में शामिल हैं।
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर भी स्थिति दिलचस्प है। वह फिटनेस के बाद वापसी की प्रक्रिया में हैं, लेकिन वनडे सीरीज (ODI series) के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर अभी सवाल बने हुए हैं।
रोहित-कोहली की मौजूदगी पर भी नजर
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर भी चयन से पहले चर्चा जारी है। कुछ रिपोर्टों में दोनों के सीरीज में खेलने की संभावना जताई गई है, जबकि एशियन गेम्स के कारण टीम संयोजन में बदलाव तय माना जा रहा है।
सबसे अहम बात यह है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट के सामने अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी हाल में टीम में बहुत ज्यादा बदलाव से बचने और एक मजबूत कोर ग्रुप को पर्याप्त मैच खिलाने की बात कही है।
ALSO READ : मोहसिन नकवी के पास रही ट्रॉफी, पाकिस्तानी शख्स ने की तारीफ, वीडियो वायरल होते ही भड़के भारतीय फैंस!
