Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या ने 3 साल पहले दिया था धोखा, अब उसी के पास आना चाहते हैं वापस, लेकिन शुभमन गिल बन रहे हैं रास्ते का रोड़ा

Hardik Pandya and Shubman Gill GT
हार्दिक पंड्या ने 3 साल पहले दिया था धोखा, अब उसी के पास आना चाहते हैं वापस, लेकिन शुभमन गिल बन रहे हैं रास्ते का रोड़ा
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: बीते समय में IPL 2026 का सीजन समाप्त हुआ है। इस सीजन में RCB ने खिताब को अपने नाम किया था। अब सभी फ्रेंचाइजी अगले सीजन 2027 के लिए तैयारी में जुट गई है। इस सीजन की ट्रेड लिस्ट आने से पहले MI टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर खबरें काफी ज्यादा तेज हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस में साल 2024 में दोबारा से अपने कदम रखे थे, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार खराब नजर आ रहा है यही कारण है कि फ्रेंचाइजी से भी हार्दिक पंड्या का तालमेल कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। इसलिए हार्दिक पंड्या भी MI का साथ छोड़ कर GT के लिए खेलने का इकरार किया है। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

कई टीमें Hardik Pandya को कर सकती हैं ट्रेड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई टीमें प्रयास में लगी हुई हैं। इस रेट में सबसे आगे CSK की फ्रेंचाइजी नजर आ रही है। वहीं DC और KKR की फ्रेंचाइजी भी हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने का विचार बना रही हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या ने बीते समय सोशल मीडिया पर यह बात की थी कि वह अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलना चाहते हैं।

हालांकि इस बारे में हार्दिक पंड्या और फ्रेंचाइजी के द्वारा अधिकारिक रुप से ऐलान नहीं किया है। खबर यह भी सामने आ रही है कि गुजरात में हार्दिक पंड्या की वापसी पर GT के कप्तान शुभमन गिल ने भी सहमती जताई है, लेकिन डील फाइनल क्यों नहीं हुई फैंस इस बारे में जानना चाहते हैं।

हार्दिक पंड्या ने रखी GT के सामने कप्तानी की शर्त

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पंड्या को GT की फ्रेंचाइजी टीम में शामिल करने के लिए तैयार है, लेकिन जब हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी की मांग की तो इस बात को लेकर फ्रेंचाइजी ने इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर जब गुजरात के प्रतिनिधि से इस बारे में बातचीत की गई तो इस मामले पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद हार्दिक पंड्या के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि

“हार्दिक पंड्या की किसी भी फ्रेंचाइजी से ट्रांसफर ट्रेड या अन्य किसी भी विषय में कोई सीधी बात नहीं हुई है। अगर इस मामले में हार्दिक पंड्या से कोई भी संपर्क किया गया है, तो MI फ्रेंचाइजी के माध्यम से ही किया गया है।”

रोहित के स्थान पर कप्तान बने थे हार्दिक पंड्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी, लेकिन साल 2022 में वह GT का हिस्सा बन गए थे।

GT में डेब्यू करते हुए टीम को अपनी अगुवाई में खिताब जिताया खा, इसके बाद साल 2024 में एक बार फिर से हार्दिक पंड्या ने मुबंई के लिए खेलने का विचार बनाया है और फिर टीम में शामिल हो गए।

इस दौरान फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा कर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का निर्णय लिया, लेकिन हार्दिक के कप्तान बनने के बाद MI का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आ रहा था।

ALSO READ: अजिंक्य रहाणे की हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एंट्री, इस भूमिका में नजर आएगा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...