Posted inक्रिकेट, न्यूज

55 शतक ठोकने वाले विराट कोहली की पसंद निकली सिर्फ 43 रन की पारी! सचिन को भी चौंका देगी इस खास इनिंग की कहानी

Virat Kohli
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वनडे करियर में 55 शतक लगाए हैं। उनके नाम कई ऐसी यादगार पारियां दर्ज हैं, जिन्हें क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन हों या श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 133 रन, विराट ने कई बार अपने बल्ले से इतिहास रचा है। लेकिन जब उनसे अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी चुनने को कहा गया, तो उन्होंने किसी शतक को नहीं चुना। विराट के दिल के सबसे करीब सिर्फ 43 रनों की एक ऐसी पारी है, जिसने भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Virat Kohli ने चुनी 43 रन की पारी

5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के साथ बातचीत में अपने वनडे करियर की पसंदीदा पारियों का चुनाव किया। इस दौरान उनके सामने कई शानदार पारियों के विकल्प रखे गए। हैरानी की बात यह रही कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 43 रनों की पारी को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने अपनी कई बड़ी शतकीय पारियों को पीछे छोड़ते हुए इस छोटी लेकिन बेहद अहम पारी को चुना।

मुश्किल समय में बल्ले से संभाली थी टीम इंडिया

यह मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला गया था। बारिश के कारण फाइनल को घटाकर 20-20 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (India) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय टीम का स्कोर 66 रन पर 5 विकेट हो गया था। ऐसे मुश्किल हालात में विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी 33 रनों की अहम पारी खेली। दोनों के योगदान से भारतीय टीम 20 ओवर में 129 रन बनाने में सफल रही। जवाब में इंग्लैंड (England) की टीम 124 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 5 रनों से जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

183 और 133 रन जैसी पारियों को भी छोड़ा पीछे

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी इस पसंदीदा पारी के सामने कई ऐतिहासिक पारियों को भी पीछे छोड़ दिया। इनमें पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन, श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 133 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 138 रन की पारी शामिल थीं। इसके अलावा 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 रन,

वही2023 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन को भी उन्होंने अपनी पसंदीदा पारियों में शामिल किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) का यह चुनाव बताता है कि उनके लिए किसी पारी की अहमियत सिर्फ रनों से तय नहीं होती। कई बार मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए बनाया गया छोटा स्कोर भी शतक से ज्यादा खास बन जाता है।

ALSO READ : IND A vs NZ A : जायसवाल के 155, जुरेल के 105 और एक बल्लेबाज का नाबाद शतक! न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, फिर भी ड्रॉ पर खत्म हुआ मुकाबला

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...