भारतीय क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले Mahendra singh dhoni ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों के नए आयाम पर पहुंचने का काम किया है। Mahendra singh dhoni आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने में भारत के इकलौते कप्तान साबित हुए हैं। Dhoni अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में हमेशा से ही शांत रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी है। साक्षी के साथ Dhoni लव स्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग रही है।
एक ही स्कूल में पढ़ते थे Dhoni और साक्षी
धोनी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। Dhoni के पिता पान सिंह रांची स्थित मैकॉन की नौकरी करते थे और इस वजह से वह यहां पर सेटल हो गए थे। वही साक्षी रावत का ताल्लुक कोलकाता से है। लेकिन साक्षी के पापा और धोनी के पापा एक साथ काम करते थे और वह दोस्त भी थे इसलिए दो धोनी और साक्षी दूसरे को बचपन से ही काफी अच्छे से जानते थे। यहां तक कि वह रांची के एक ही स्कूल में साथ भी पढ़ते थे बाद में साक्षी का परिवार दूर होकर देहरादून में बस गया था।
ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
साक्षी अपने परिवार सहित देहरादून में शिफ्ट हो चुकी थी। उनका करीबन 10 साल बाद 2007 में एक बार फिर उनकी मुलाकात धोनी से होती है। दरअसल इस दौरान टीम इंडिया कोलकाता में ताज बेंगल होटल में ठहरी हुई थी और सबसे दिलचस्प बात यह है कि साक्षी यहां पर इंटर्नशिप कर रही थी। साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने धोनी और उनकी मुलाकात कराई जिसके बाद उनके मैनेजर के द्वारा धोनी को साक्षी का नंबर मिला और दोनों की लव स्टोरी यहां से शुरू हुई।
बेहद दिलचस्प है दोनों की प्रेम कहानी
जब महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में आईपीएल की ट्रॉफी को जीता था। तब उन्होंने देहरादून जाकर साक्षी के साथ शादी रचाने का फैसला किया था। हालांकि इस खबर को बेहद कम लोग जानते थे साक्षी और धोनी के बीच करीबन 7 साल की उम्र का फैसला है। लेकिन दोनों की बॉन्डिंग जिस तरीके से दिखती है उसको देखते हुए कोई भी उनकी उम्र के फैसले को बताना बेहद मुश्किल है। इस कपल ने 6 फरवरी 2015 को एक प्यारी सी बच्ची जीवा का वेलकम किया। फिलहाल धोनी और साक्षी अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं।
ALSO READ:अगर ड्रॉ हुआ WTC फाइनल मुकाबला, तो ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका में से जानिये किस टीम को मिलेगा ट्रॉफी