Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

जनता दर्शन में दिव्यांग की फरियाद, CM योगी ने पूछा आयुष्मान कार्ड बना है? तुरंत अधिकारियो को दिए ये निर्देश

CM Yogi Janta Darshan
जनता दर्शन में दिव्यांग की फरियाद, CM योगी ने पूछा आयुष्मान कार्ड बना है? तुरंत अधिकारियो को दिए ये निर्देश
News on WhatsAppJoin Now

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 150 लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र और जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया।

जनता दर्शन के दौरान देवरिया से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि क्या उसका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। जब उन्हें पता चला कि संबंधित व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी ली कि दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन मिल रही है या नहीं। बातचीत में सामने आया कि उसे पहले दिव्यांग पेंशन मिलती थी, लेकिन किसी कारण से फिलहाल पेंशन बंद है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पेंशन बहाल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

CM योगी ने दिया जरूरतमंदों को इलाज में मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में इलाज के लिए सहायता मांगने वाले लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए, ताकि इलाज के लिए उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में आयुष्मान कार्ड के बावजूद अतिरिक्त आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, वहां विवेकाधीन कोष से मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

CM योगी ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्रों को देखा और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान इलाज, पेंशन और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक देरी न हो।

ALSO READ: गोरखपुर में दिव्यांग ने इलाज में आर्थिक सहायता मांगी: CM योगी ने अधिकारियों से कहा डायलसिस की व्यवस्था करो

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...