Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

UP चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को दिया तोहफा, हर वकील को 5 लाख की अधिवक्ता कल्याण निधि

yogi adityanath on advocate
UP चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को दिया तोहफा, हर वकील को 5 लाख की अधिवक्ता कल्याण निधि
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोरखपुर (Gorakhpur) में अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है और इसके लिए उचित व्यवस्था विकसित की जाएगी।

उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए न्याय व्यवस्था और समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ता केवल मुकदमे लड़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों और न्यायपालिका के बीच विश्वास मजबूत करने का काम भी करते हैं।

अधिवक्ता संविधान के सारथी और समाज के विधिक सलाहकार: CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लोकतंत्र के तीन प्रमुख स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का उल्लेख करते हुए कहा कि तीनों को संविधान के प्रति निष्ठा के साथ अपनी मर्यादा में काम करना चाहिए। इससे सामान्य नागरिक को बेहतर व्यवस्था का लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और अन्य संस्थाओं के बीच संवाद स्थापित करने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है। वे नागरिकों की बात न्यायपालिका तक पहुंचाने के साथ समाधान की प्रक्रिया में सहयोग करते हैं। योगी ने अधिवक्ताओं को नागरिकों के विश्वास का प्रतीक, समाज का विधिक सलाहकार और संविधान का सारथी बताया।

देश विरोधी साजिशों को लेकर किया सतर्क

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने देश और समाज के खिलाफ होने वाली साजिशों को लेकर भी अधिवक्ताओं को सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है और दुनिया में देश के प्रति आकर्षण बढ़ा है। मुख्यमंत्री के अनुसार भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं करने वाली कुछ ताकतें इस यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही हैं।

ऐसे में अधिवक्ताओं सहित समाज के जागरूक वर्ग को देश और समाज के हितों की रक्षा के लिए चौकन्ना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी नीतियां स्वयं तय कर रहा है और विकास के साथ अपनी विरासत का संरक्षण भी कर रहा है।

यूपी की कानून व्यवस्था और विकास का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया गया, जिससे यूपी की छवि बदली है। मुख्यमंत्री ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब कट्टा और बम के बजाय ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए पहचाना जा रहा है।

उन्होंने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को भी देश में आए बदलाव का उदाहरण बताया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा सुविधा रही, जिसके लिए आगे व्यवस्था तैयार किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

ALSO READ: 1 अगस्त से उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, अगले 72 घंटे खराब रहेगा मौसम