Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

अखिलेश यादव के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मास्टरस्ट्रोक, 650 करोड़ रुपये परियोजना का दिया सौगात

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का 26 जुलाई को मैनपुरी दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह जिले को लगभग 650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ-साथ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आगरा रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू खेल स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए भव्य और वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल के पास हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं से जुड़े कई लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम में विकास कार्यों के साथ जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दे सकते हैं। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, आधारभूत ढांचा और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन युद्ध स्तर पर कर रहा तैयारियां

मुख्यमंत्री के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मंच, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, स्विस कॉटेज, पार्किंग और हेलीपैड का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी।

जिले के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के इस दौरे को मैनपुरी के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगभग 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। साथ ही निर्माण कार्यों से रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं के लागू होने से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

मुख्यमंत्री का संबोधन भी जिले के भविष्य के विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

Read More : 2027 में योगी आदित्यनाथ नही होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री? पंकज चौधरी के बयान से तेज हुई सियासी हलचल