Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs WI के दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा के साथ हुआ बड़ा हादसा, दर्दनाक घटना का वीडियो आया सामने

Rohit Sharma Accident Video
IND vs WI के दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा के साथ हुआ बड़ा हादसा, दर्दनाक घटना का वीडियो आया सामने
News on WhatsAppJoin Now

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। टीम होटल पहुंची तो बस से उतरते समय रोहित का पैर अचानक फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठे।

वह लड़खड़ाते हुए बस के गेट के पास जा गिरे। घटना को देखकर आसपास मौजूद स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ा। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) भी वहां मौजूद थे और उनकी नजर जैसे ही रोहित पर पड़ी, उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बस से उतरते ही अचानक फिसल गए Rohit Sharma

वायरल वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद होटल पहुंचते नजर आते हैं। खिलाड़ी एक-एक करके बस से नीचे उतर रहे थे। विराट कोहली समेत कुछ खिलाड़ी पहले ही बस से उतर चुके थे। इसी दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे और अचानक उनका पैर फिसल गया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना संतुलन नहीं संभाल सके और गेट के पास जा गिरे। वहां मौजूद सपोर्ट स्टाफ और एक पुलिसकर्मी तुरंत उनकी तरफ पहुंचे और उन्हें उठाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में रोहित को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Rohit Sharma को गिरता देख विराट कोहली का चेहरा देखने लायक था

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फिसलने के बाद वहां मौजूद लोगों में कुछ पल के लिए हलचल मच गई। इसी दौरान विराट कोहली पीछे मुड़कर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तरफ देखते नजर आए। उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस विराट और रोहित की दोस्ती और बॉन्डिंग को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकेंड का था और रोहित बाद में अपने पैरों पर खड़े दिखाई दिए।

मैच में दोनों खिलाड़ियों ने किया था शानदार प्रदर्शन

इससे पहले तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में हासिल कर लिया।

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी 32 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी।

ALSO READ : प्वाइंट्स टेबल में भारत से ऊपर, बांग्लादेश खेलेगा WTC फाइनल! बयान से मची खलबली

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...