Posted inन्यूज, बिहार, राजनीति

सीतामढ़ी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, भाजपा विधायक के बेटे की शादी में शामिल होकर नवदंपती को दिया आशीर्वाद

News on WhatsAppJoin Now

सीतामढ़ी, 22 नवंबर 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने परिहार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक गायत्री देवी के पुत्र अंकुश यादव के विवाह समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

गोयनका कॉलेज मैदान में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री के सीतामढ़ी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक पंकज मिश्रा सहित एनडीए के कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अस्पताल रोड स्थित विधायक के आवास पहुंचे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई थी।

मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी कार्यक्रम से जुड़ा था। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अंकुश यादव भाजपा युवा मोर्चा के शिवहर जिला प्रभारी भी हैं।