Posted inन्यूज, राजनीति

असम के भूपेन बोरा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिए, 22 फरवरी को BJP में होंगे शामिल

भूपेन बोरा
भूपेन बोरा
News on WhatsAppJoin Now

असम की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घटना सामने आई है। भूपेन बोरा, जो लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे, अब वह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिए है और 22 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस कदम की पुष्टि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में की है।

भूपेन बोरा ने 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिए था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने उन्हें मनाने की कोशिश की। खुद राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे संपर्क किया, लेकिन बोरा ने अपनी बात पर अड़े रहे और इस्तीफे को वापस नहीं लिये। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनसे मुलाकात की और 22 फरवरी को BJP में शामिल होने की घोषणा की।

हिमंता सरमा ने कहा कि भूपेन बोरा को BJP में सम्मिलित होने पर पूरा सम्मान और गरिमा दी जाएगी और पार्टी उन्हें एक सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने में भी मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बोरा का यह निर्णय कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव निकट हैं।

भूपेन बोरा के इस फ़ैसले से असम के राजनीतिक परिदृश्य में भूचाल आने की संभावना है। वे 2021-25 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पहचान रही है। उनकी विदाई कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तब होती है जब असम में BJP सत्ता की मुख्य दावेदार है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और कांग्रेस को बड़ा झटका

भूपेन बोरा के BJP में शामिल होने की खबर जैसे ही सामने आई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। कांग्रेस पार्टी के अंदर इस फैसले को लेकर निराशा और चिंताएँ हैं। वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद थी कि वे असम में कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं, लेकिन इस्तीफा देकर BJP में जाने का फ़ैसला पार्टी के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया है कि पार्टी असंतुष्ट नेताओं की समस्याओं को समय पर नहीं सुलझा पाती है, जिससे वरिष्ठ नेता अपने विचारों के साथ अन्य राजनीतिक विकल्पों की ओर आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा जैसे नेता की राह BJP में साफ़ है जहाँ उन्हें सम्मान और अवसर मिलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भूपेन बोरा का BJP में शामिल होना न सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि असम विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भी प्रभाव डाल सकता है। इससे BJP को मजबूती मिलने और कांग्रेस की कमजोर स्थिति को जनता के सामने उजागर करने में मदद मिल सकती है।

इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि असम की राजनीति में बड़े नेताओं के निर्णय चुनावी रणनीतियों और दलों के समीकरणों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव की रणनीतियों के लिहाज से यह बदलाव कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है और BJP के लिए एक बड़ा राजनीतिक लाभ भी साबित हो सकता है।

Read More : राजस्थान के भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग 7 लोगो की मौत कई गंभीर रूप से घायल, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक