BCCI announced Team India A captain: बीते दिनों BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया A टीम के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसके लिए टीम इंडिया का कप्तान डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया A की टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ कुल 3 मैच खेलने है, जिसमें से 2 मैच लांयस के खिलाफ होंगे और 1 मैच इंट्रा का होगा।
अभिमन्यु ईश्वरन का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
अभिमन्यु ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान घरेलू क्रिकेट से बनाई है। साल 2013-14 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने कदम रखते थे, जिसमें अभिमन्यु ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। जिसके बाद वह लाल गेंद के प्रारुप में एक जबरदस्त बल्लेबाज बन कर निकले।
रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन दिखाने के बाद अभिमन्यु को ईरानी ट्रॉफी के साथ ही दलीप ट्रॉफी में भी खेलने का भी मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था।
BCCI ने अभिमन्यु को सौंपी इंडिया ए की कमान
जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु इंडिया A के कई सारे मैचों को खेल चुके हैं, जिसके बाद से BCCI ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी शामिल करने का मन बनाया है। इसी के साथ बीते साल यानी कि 2024 में वह टीम इंडिया A इंग्लैंड लांयस के खिलाफ खेली गई सीरीज में कप्तान का पद भी संभाल चुके हैं।
अभिमन्यु का अंतरराष्ट्रीय करियर
अभिमन्यु को ऑस्टेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए साल 2024 के दिसंबर माह में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2025 में 17 मई को दक्षिण अफ्रिका A के खिलाफ अपना पहला टेस्ट डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने अपने खाते में 33 जोड़े।
ALSO READ: गौतम गंभीर इन खिलाड़ियों को नही करते हैं पसंद फिर भी मजबूरी में लेकर जाना होगा साथ में इंग्लैंड