Posted inक्रिकेट, न्यूज

Rohit Yadav के रिप्लेसमेंट का BCCI ने किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में Aryan Savsani को मिली जगह

BCCI
News on WhatsAppJoin Now

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले BCCI ने बड़ा बदलाव किया है। रोहित यादव (Rohit Yadav) को उम्र से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। सौराष्ट्र के ऑलराउंडर आर्यन सावसानी (Aryan Savsani) को भारत की अंडर-19 वनडे टीम में जगह दी गई है। वहीं मल्टी-डे मुकाबलों के लिए हरियाणा के तनमय बलोदा (Tanmay Baloda) को शामिल किया गया है।

कौन हैं Rohit Yadav के रिप्लेसमेंट Aryan Savsani?

BCCI की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, आर्यन सावसानी अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत की टीम का हिस्सा होंगे। उन्हें रोहित यादव की जगह वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, तनमय बलोदा को मल्टी-डे टीम में रोहित की जगह मिली है।

रोहित यादव को भारत की अंडर-19 टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें दोनों टीमों से वापस ले लिया गया। BCCI ने इस मामले में रोहित पर दो साल का प्रतिबंध भी लगाया है।

Australia U19 के खिलाफ कब होंगे मुकाबले?

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला वनडे 18 सितंबर, दूसरा 21 सितंबर और तीसरा 23 सितंबर को होगा। वनडे सीरीज के मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे। इसके बाद मल्टी-डे मुकाबलों का आयोजन होगा, जिसमें पहला मैच 27 से 30 सितंबर और दूसरा मुकाबला 5 से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दूसरा मल्टी-डे मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

भारत की अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) करेंगे, जबकि यशवर्धन चौहान (Yashbardhan Chauhan) उपकप्तान होंगे। टीम में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) भी शामिल हैं।

India U19 की अपडेटेड वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी। इस बदलाव के बाद अब सभी की नजरें आर्यन सावसानी पर होंगी। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिला है।

ALSO READ : अभिषेक शर्मा ने पहले शुभमन गिल को किया आउट, फिर 326 के स्ट्राइक रेट से ठोके 49 रन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...