Posted inक्रिकेट, न्यूज

बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों और BCB पर फोड़ा टी20 विश्व कप 2026 के बॉयकॉट करने का ठीकरा, कहा “हम तो खेलना…

Asif Nazrul on Bangladesh Team
बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों और BCB पर फोड़ा टी20 विश्व कप 2026 के बॉयकॉट करने का ठीकरा, कहा "हम तो खेलना...
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले ही बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस टी20 विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया था, इसके बाद से बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड के टीम (Scotland Cricket Team) की इस टूर्नामेंट में एंट्री हुई है और बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर है.

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसके बाद बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) और सरकार पर आरोप लगाया था कि उनसे बात नही की गई, बांग्लादेश के खिलाड़ियों का आरोप था कि वो टी20 विश्व कप खेलना चाहते थे, लेकिन बोर्ड और सरकार ने मना कर दिया. अब बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों और बोर्ड पर ही टी20 विश्व कप न खेलने का आरोप लगाया है.

आसिफ नजरुल ने किया टी20 विश्व कप से बाहर होने पर खुलासा

बांग्लादेश अपने खिलाड़ियों पर ही उल्टा आरोप लगा दिया है. आसिफ नजरुल (Asif Nazrul) ने कहा है कि

“भारत नहीं जाने का निर्णय सरकार का नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और खिलाड़ियों का था. वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पछतावे का कोई सवाल ही नहीं है. यह फैसला BCB और खिलाड़ियों ने देश की क्रिकेट, लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान को ध्यान में रखकर लिया था.”

हालांकि ये बयान पूरी तरह से झूठा है, इससे पहले आसिफ नजरुल ने कहा था कि

“टी20 विश्व कप न खेलने का फैसला हमारी सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने लिया है. हम भारत जाकर टी20 विश्व कप में हिस्सा नही लेंगे, क्योंकि हमारे खिलाड़ियों को जान का खतरा है.”

आईसीसी ने नहीं लगाया Bangladesh पर कोई बैन

भारत और पाकिस्तान के मैच के बॉयकॉट की खबरों के बीच आईसीसी की लाहौर में पीसीबी और बीसीबी के साथ मीटिंग हुई, इस दौरान आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन दिया है कि आईसीसी, बांग्लादेश (Bangladesh) पर कोई बैन नही लगाएगा, और 2028 तक बांग्लादेश को 1 आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी.

आसिफ नजरुल ने कहा कि

“ICC ने साफ कर दिया है कि कोई सजा नहीं होगी और बांग्लादेश को एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी दी जाएगी. यह शानदार उपलब्धि है. वह BCB को सलाम करता हैं.”

ALSO READ: अफगानिस्तान का अभी खत्म नही हुआ टी20 विश्व कप में सफर, अभी भी इस समीकरण से सुपर 8 में पहुंच सकती है राशिद खान की टीम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...