Posted inक्रिकेट, न्यूज

ऑस्ट्रेलिया ने अपने दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को दिखाया बाहर का रास्ता, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बड़ा फैसला; 49 पारियों से नहीं आया शतक

Marnus Labuschagne
News on WhatsAppJoin Now

Marnus Labuschagne : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया है। कभी टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रहे लाबुशेन लंबे समय से बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं मिलेगा मौका

ऑस्ट्रेलिया के चयन समिति प्रमुख जॉर्ज बेली (George Bailey) ने 9 नवंबर को स्पष्ट कर दिया कि र्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयन के दायरे में नहीं रहेंगे। यह सीरीज दिसंबर 2026 में शुरू होगी। पहला मुकाबला 9 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने अभी पूरी टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। चयनकर्ता शेफील्ड शील्ड के अगले दौर के मुकाबलों के बाद बाकी खिलाड़ियों पर फैसला लेंगे।

49 पारियों से नहीं लगाया शतक, आंकड़े भी कर रहे परेशान

र्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) की खराब फॉर्म उनके आंकड़ों से साफ दिखाई देती है। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक 2023 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इसके बाद वह लगातार 49 टेस्ट पारियों में शतक नहीं बना सके हैं। पिछले 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत महज 23.66 रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी र्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। निर्णायक मुकाबले की दोनों पारियों में वह खाता खोले बिना और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या टीम में वापसी कर पाएंगे मार्नस लाबुशेन?

टीम से बाहर होने के बावजूद र्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के लिए वापसी के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने साफ किया है कि भविष्य में उनके प्रदर्शन के आधार पर दोबारा मौका मिल सकता है। र्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) अब क्वींसलैंड (Queensland) की कप्तानी करते हुए शेफील्ड शील्ड में खेलेंगे।

यहां अच्छा प्रदर्शन करके वह फिर से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकते हैं। अगले साल भारत और इंग्लैंड के दौरे को देखते हुए उनके पास वापसी का मौका रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में उनकी जगह कौन लेगा, इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith), कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) जैसे खिलाड़ियों के नाम संभावित विकल्पों में शामिल हैं।

ALSO READ : टिम साइफर्ट को आउट करने के लिए गुरनूर बराड़ ने चली ऐसी चाल! अर्शदीप और अंशुल कंबोज से मिली खास सलाह, फिर मैदान पर दिखा कमाल

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...