Posted inक्रिकेट, न्यूज

W W W W W.. सगाई करते ही Arjun Tendulkar ने मैदान में मचा दिया कोहराम, अकेले दम पर ढ़ेर कर दी आधी टीम

W W W W W.. सगाई करते ही Arjun Tendulkar ने मैदान में मचा दिया कोहराम, अकेले दम पर ढ़ेर कर दी आधी टीम
W W W W W.. सगाई करते ही Arjun Tendulkar ने मैदान में मचा दिया कोहराम, अकेले दम पर ढ़ेर कर दी आधी टीम

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की हाल ही में सानिया चंडोक के साथ सगाई हुई है। सगाई के बाद पहली बार क्रिकेट के मैदान पर उतरे (Arjun Tendulkar)  ने कमाल का प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया है। अर्जुन तेंदुलकर लगभग करीब 7 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में उतरे थे। उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। तेंदुलकर के बेटे ने अकेले के दम पर ही विरोधी टीम के बल्लेबाजों को न सिर्फ पवेलियन का रास्ता दिखाया। बल्कि विरोधी टीम 5 विकेट अकेले ही चटका दिए।

क्रिकेट के मैदान पर Arjun Tendulkar ने मचाया धमाल

दरअसल (Arjun Tendulkar) कर्नाटक के मशहूर के.टी मेमोरियल टूर्नामेंट में गोवा की तरफ से खेल रहे हैं। जहां उन्होंने अकेले के दम पर एक के बाद एक पांच विकेट लिए हैं। और साथ ही वह अपने बल्ले से भी 36 रनों की पारी खेलते हुए दिखाई दिए। (Arjun Tendulkar)  हाल ही में आईपीएल में नजरआए थे। लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इस खिलाड़ी को चोट की वजह से बीच सीजन से ही बाहर होना पड़ा था और फिर फिट होकर मैदान में वापस आने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अर्जुन छा गए हालांकि इस 20 दिलचस्प बात यह है कि खिलाड़ी ने अपनी पहली गेंद पर विकेट निकला और फिर आखरी में वह पांच विकेट लेने में भी कामयाब रहे।

हाल ही में सानिया के साथ हुई थी तेंदुलकर की सगाई

(Arjun Tendulkar)  की हाल ही में सगाई हुई है यह खिलाड़ी मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की 13 अगस्त को सगाई हुई सानिया का परिवार होटल हेल्थ फूड और आइसक्रीम का बिजनेस करता है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर सानिया को अर्जुन के लिए काफी लकी बता रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 37 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह लिस्ट ए में 18 मैचों में 25 विकेट निकालने का काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं T20 में अर्जुन तेंदुलकर के नाम 27 विकेट मौजूद है। बल्लेबाजी में उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में शतक भी लगाया हुआ है।

Read More : अर्जुन तेंदुलकर से 30 गुना ज्यादा संपत्ति रखती हैं उनकी मंगेतर सानिया चंदोक, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...