Amol Muzumdar : भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 (Women’s Asia Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। अब भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) ने इस फैसले पर खुलकर अपनी बात रखी है।
Amol Muzumdar ने BCCI के फैसले पर क्या कहा?
फाइनल के बाद जब अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) से मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से लिया गया था और टीम इस फैसले के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए टूर्नामेंट जीतना और चैंपियन बनना ही सबसे महत्वपूर्ण है।
अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय टीम इस फैसले पर पूरी तरह एकजुट है। उनके मुताबिक, टीम के लिए अब महिला एशिया कप का अध्याय खत्म हो चुका है और खिलाड़ियों के लिए चैंपियन बनना ही काफी है।
मोहसिन नकवी से क्यों नहीं ली गई एशिया कप ट्रॉफी?
दरअसल, मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) एसीसी अध्यक्ष होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से दूरी बनाई। फाइनल में भारत ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का आठवीं बार खिताब जीता। इसके बावजूद टीम पारंपरिक ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हुई। खिलाड़ियों ने अपनी अलग तरीके से जीत का जश्न मनाया।
एशिया कप जीत के बाद अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य क्या है?
अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) ने साफ कर दिया कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन विवाद के बावजूद टीम का ध्यान अपनी उपलब्धि पर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। अब टीम इंडिया की नजरें आगामी एशियन गेम्स (Asian Games) पर हैं। कोच ने भी कहा कि टीम इस टूर्नामेंट से आगे बढ़ चुकी है और आने वाली चुनौती पर ध्यान दे रही है। इस बीच मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार का मामला भारतीय क्रिकेट में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
ALSO READ : भारत की एशिया कप ट्रॉफी कहां है? 350 दिन बाद फिर मोहसिन नकवी के सामने आया वही पुराना विवाद
