Posted inक्रिकेट, न्यूज

CSK vs KKR: चौथी हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खोया आपा, कहा “अब बहुत हुआ, अब होगा बदलाव…..

Ajinkya Rahane Post Match CSK vs KKR
CSK vs KKR: चौथी हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खोया आपा, कहा "अब बहुत हुआ, अब होगा बदलाव.....
News on WhatsAppJoin Now

Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज चेन्नई की मेजबानी में CSK का सामना KKR की टीम से हुआ, KKR की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, CSK ने संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और KKR को 193 रनों का लक्ष्य दिया.

इसके जवाब में KKR की टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी का परिचय दिया, केकेआर के बल्लेबाजों ने आज फिर निराश किया और निर्धारित 20 ओवरों में KKR की टीम सिर्फ 160 रन ही बना सकी और उन्हें ये मैच 32 रनों से गंवाना पड़ा.

कप्तान Ajinkya Rahane ने कहा अब होगा टीम में बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टीम में बदलाव की बात कही है. अजिंक्य रहाणे ने 32 रनों से मिली शर्मनाक हार के बाद कहा कि

“हमने पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाए, यहीं हम पिछड़ गए. स्पिनर्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेट अच्छा था. हमें बस एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिक सके.”

Ajinkya Rahane ने दिया अपने ही खिलाड़ियों को चेतावनी

इसके साथ ही कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन खिलाड़ियों को साफ तौर पर चेतावनी दे दी है, जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि

“अभी हमारे लिए समय कठिन है. जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते, तो आपको टीम कॉम्बिनेशन  के बारे में दोबारा सोचना पड़ता है. हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे और बदलावों पर चर्चा करेंगे.”

वहीं उन्होंने अपने तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की तारीफ़ की, कार्तिक त्यागी ने 4 ओवरों में 35 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किया था, उन्होंने संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन की राह दिखाई थी, अजिंक्य रहाणे ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा कि

“सारा श्रेय त्यागी को जाता है, वह नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिस गति से वह गेंदबाजी कर रहे हैं, वह अद्भुत है. वह हर मैच के साथ अपनी स्किल्स सुधार रहे हैं.”

ALSO READ: CSK और KKR के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्‍यों उतरे? भावुक कर देगी वजह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...