भारत में शतक पे शतक, 27 शतक ठोकने वाला भारत का बल्लेबाज England में कदम रखते ही 'कटाई नाक'
भारत में शतक पे शतक, 27 शतक ठोकने वाला भारत का बल्लेबाज England में कदम रखते ही 'कटाई नाक'

भारत ए बनाम England Lions के बीच 30 मई शुक्रवार से पहले अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला कैंटरबरी के स्पिटफायर ग्राउंड, सेंट लॉरेंस में खेला जा रहा है। दो टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत की सीनियर टीम को England के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसमें रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखे जा रहे अभिमन्यु ईश्वर इंडिया ए टीम के लिए पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। अभिमन्यु इंडिया ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उन्हें सीनियर टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर जगह दी गई है।

England के मैदान पर अभिमन्यु का डब्बा गोल

England Lions  ने जहां टॉस का पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वही भारत को पहला झटका छठवें ओवर में लगा। जब टीम के कप्तान अभिमन्यु अपना विकेट गंवा बैठे। अभिमन्यु को ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हुल पवेलियन का रास्ता दिखाया। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले खिलाड़ी ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतरंजों का सामना करते हुए 8 रन बनाए और इस दौरान वह दो चौके लगाने में कामयाब रहे।

ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी पस्त

बीते साल के आखिरी में भारत ने जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का दौरा किया था। अभिमन्यु को टेस्ट टीम में चुना गया था। इंडिया ए टीम की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने चार पारियों में एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हुए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका यही हाल देखने को मिला बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच पारियों में खिलाड़ी छोटे-छोटे 7, 12, 0, 17, 8 स्कोर पर अपना विकेट गवा बैठे थे।

खोजना होगा दूसरा बैकअप

दरअसल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहली पारी में फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर अभिमन्यु ईश्वर की काफी आलोचना हो रही है। जहां कुछ फैंस कह रहे हैं कि विदेशी मैदान पर उनकी तकनीक सही नहीं है। अभिमन्यु सिर्फ घरेलू क्रिकेट में ही रन बना सकते हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है की टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दूसरे बैकअप ओपनर की खोज करनी होगी।

ALSO READ:RCB का आईपीएल 2025 जीतना पक्का, टीम का यह खिलाड़ी आज तक नहीं हरा है एक भी फाइनल मुकाबला