खतरे में रोहित की टेस्ट कप्तानी! रोहित के बाद टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी के दांवेदार है ये 3 युवा खिलाड़ी, एक तो लगा चुका 26 शतक
खतरे में रोहित की टेस्ट कप्तानी! रोहित के बाद टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी के दांवेदार है ये 3 युवा खिलाड़ी, एक तो लगा चुका 26 शतक

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया इस सीरीज के बाद आॅस्ट्रेलिया दौर पर जाएगी और फिर डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल सकती है। यह मैच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आखिरी मैच हो सकता है। क्योंकि रोहित शर्मा इस समय 37 साल के है और अगली साल को वो 38 साल के हो जाएंगे। इसके बाद उनका टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत मुश्किल है। उनके संन्यास लेने के बाद हम आपको तीन ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं। जो टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। आईये जानते है इन क्रिकेटरों के बारे में।

1. अभिमन्यु ईश्वरन

इस सूची में पहला नाम आता बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन का, जो लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईश्वरन अपनी सधी हुई बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ईश्वरन इंडिया ए और शेष भारत के लिए भी ओपनिंग कर चुके हैं। इसके अलावा कई बार इंडिया टीम के दल में भी शामिल हो चुके हैं। लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वही अगर हम उनके घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर पर नजर डालें  तो उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 99 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.38 की औसत से 7638 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने से 26 शतक और 29 अर्धशतक जमाए है।

2. रितुराज गायकवाड़

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के ओपनर रितुराज गायकवाड़ का अगला नाम आता है। गायकवाड़ टी20 और वनडे में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी दिलाया है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में शतक भी लगाया है। गायकवाड़ अपने प्रदर्शन से सभी को पिछले कई सालों से प्रभावित कर रहे हैं हइतना ही नहीं उन्होंने कप्तानी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 34 मैचों में 43 की औसत से कुल 2368 रन बनाए।  इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।

3.साई सुदर्शन

तमिलनाडु के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। साई की बल्लेबाजी बड़ी ही धैर्यवान और कौशल वाली है। वें आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा वनडे में भारत के लिए पदार्पण कर चुके हैं। इसके बाद अब रोहित शर्मा के जाने के बाद टेस्ट में भी डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 843 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें जल्द टीम इंडिया की ओर से टेस्ट खेलना का मौका मिल सकता है।

ALSO READ:आईपीएल ऑक्शन में नहीं जायेंगे रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस छोड़ आईपीएल 2025 में इस टीम का हिस्सा और कप्तान होंगे हिटमैन!