IPL 2025: आईपीएल में राज करने वाले 3 दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को उनकी टीम ने छोड़ा साथ! नीलामी से पहले रिलीज

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का रोमांच बढ़ता जा रहा है, और बीसीसीआई द्वारा घोषित नए रिटेन्शन नियमों ने टीमों के निर्णय लेने की प्रक्रिया को और पेचीदा बना दिया है। इसके कारण टीम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ही रिटेन कर रही है। यही कारण है कि आॅस्ट्रेलिया के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर अभी से अपनी फ्रेंचाइजी से रिलीज होने का खतरा मंडरा रहा है। आईये जानते है इन तीन खिलाड़ियों के बारे में।

IPL 2025 ने रिलीज होंगे ये 3 ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी

1. डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लंबे समय से खेलने वाले आॅस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को IPL 2025 से पहले बड़ा झटका लग सकता है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। आठ मैचों में उन्होंने केवल 168 रन बनाए थे और इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा था। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर सकती है। फ्रेंचाइजी की नजरें आॅस्ट्रेलिया के ही युवा ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। ये भी वार्नर की तरह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं।

2. मिशेल स्टार्क (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। ग्रुप स्टेज में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन क्वालीफायर और फाइनल में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था और टीम को चैंपियन बनने में मदद की थी। लेकिन अब टीम उन्हें IPL 2025 में रिलीज कर सकती है। और फिर किसी नए गेंदबाज को खरीद सकती है।

3. ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL 2025 से पहले रिलीज कर सकती है। 2021 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक वह टीम के लिए कोई खास योगदान नहीं दे पाए हैं। उनके लगातार असफल प्रदर्शन को देखते हुए, आरसीबी अगले सीजन से पहले मैक्सवेल को रिलीज करने का विचार कर रही है।

ALSO READ:IND vs PAK: कप्तान तिलक वर्मा, उपकप्तान अभिषेक शर्मा, इमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ने उतरेगी भारत की आईपीएल टीम, हुआ ऐलान