Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

राम-कृष्ण से है यूपी का अस्तित्व’, ओवैसी जैसे नफरती लोगों की प्रदेश को जरूरत नहीं: दिनेश प्रताप सिंह

Dinesh Pratap Singh on Owaisi
राम-कृष्ण से है यूपी का अस्तित्व', ओवैसी जैसे नफरती लोगों की प्रदेश को जरूरत नहीं: दिनेश प्रताप सिंह
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 26 नवंबर। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं और वह पूरे देश में शरीयत लागू करने की मंशा रखते हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को ‘शरिया’ नहीं, ‘केसरिया’ पसंद है। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर कहा कि सपा चुनाव के समय अलग-अलग नाम से घोषणापत्र लेकर आती है, लेकिन जनता से किए वादे पूरे नहीं करती।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा उत्तर प्रदेश का अस्तित्व प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है लेकिन ओवैसी को राम मंदिर पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सुख-शांति से रहना चाहती है। जनता अखिलेश यादव और ओवैसी दोनों नेताओं को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि औवैसी जैसे नफरती लोगों को यूपी की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी।

‘अखिलेश ने लैपटॉप वितरण में किया घोटाला’

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लैपटॉप योजना को लेकर अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन उन्होंने पात्र 4.55 लाख युवाओं को लैपटॉप नहीं बांटे। उन्हें बताना चाहिए कि इसका पैसा किसके खाते में गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में छात्रवृत्ति, किसानों की कर्जमाफी और बिजली आपूर्ति समेत कई वादे किए गए, लेकिन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि सपा की घोषणाओं पर जनता भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्हें सपा के कारनामों याद हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनके काम परिवार के विकास तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि अब सपा के साथ न पिछड़ा समाज है और न ही दलित समाज।

ALSO READ: यूपी का युवा अब परीक्षा व नौकरी को लेकर सिफारिश नहीं करता, बल्कि काबिलियत के बल पर हासिल करता है नौकरीः CM योगी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...