Posted inन्यूज, बिहार, राजनीति

सीवान को मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, CM सम्राट चौधरी करेंगे ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

News on WhatsAppJoin Now

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर एमबीबीएस बैच-2026 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भी आयोजन किया जाएगा। यह समारोह विद्यार्थियों के चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सकीय पेशे में प्रवेश का प्रतीक होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि और मंत्री मंगल पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी और स्टॉल लगाने की भी तैयारी है। इनके माध्यम से आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संचालन से सीवान सहित आसपास के जिलों में चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। नए मेडिकल कॉलेज से क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाने का अवसर मिलेगा।