Posted inन्यूज, बिहार, राजनीति

CM सम्राट चौधरी के सीवान दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे 215 अधिकारी

News on WhatsAppJoin Now

अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम को सुरक्षा व्यवस्था का वरीय प्रभार सौंपा गया है। विभिन्न प्रखंडों के विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को भी प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया है। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

मेडिकल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ममता मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी और एमबीबीएस बैच-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में उत्साह है।

जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। सभी संबंधित विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।