इस परियोजना के माध्यम से करीब 200 उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। सेंटर में विद्यार्थियों, युवाओं, तकनीकी विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स का उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार में तकनीकी निवेश को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार बिहार आईटी नीति-2024, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर नीति-2026 और एआई नीति-2026 के माध्यम से तकनीकी कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रस्तावित सेंटर से प्रदेश में डिजिटल अर्थव्यवस्था, नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
समझौते के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद
लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह और टाइगर एनालिटिक्स के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
