Posted inक्रिकेट, न्यूज

पाकिस्तान से हार के बाद भी इंडिया A की उम्मीदें बरकरार, एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

Asia Cup
News on WhatsAppJoin Now

एशिया कप (Asia Cup) राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम को पाकिस्तान A के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) की अगुवाई वाली इंडिया A टीम की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल जरूर कर दी है, लेकिन उसका एशिया कप (Asia Cup) से बाहर होना अभी तय नहीं है। टीम के पास एक मुकाबला बाकी है और इसी मैच के नतीजे से उसकी किस्मत का फैसला होगा। एशिया कप में भारत के पास बेहतर नेट रन रेट का भी फायदा है। ऐसे में यूएई के खिलाफ होने वाला अगला मुकाबला काफी अहम हो गया है।

Asia Cup में पाकिस्तान से हार के बाद ग्रुप B का समीकरण बदला

एशिया कप (Asia Cup) में पाकिस्तान A के खिलाफ हार के बाद इंडिया A ग्रुप B की अंक तालिका में दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं नेपाल के भी दो अंक हैं, जबकि यूएई अपने दोनों मुकाबले हारकर शून्य अंक के साथ सबसे नीचे है। एशिया कप (Asia Cup) के इस ग्रुप में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला अब नेट रन रेट के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो गया है। भारत का नेट रन रेट प्लस 2.580 है, जबकि नेपाल का माइनस 2.461 है। यही अंतर भारतीय टीम के लिए राहत की बड़ी वजह है।

यूएई को हराते ही Asia Cup के सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत

भारत को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम चार अंक पर पहुंच जाएगी और एशिया कप (Asia Cup) के सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले का नतीजा भारत की योग्यता पर असर नहीं डालेगा। अगर नेपाल पाकिस्तान को हरा भी देता है, तब भी भारत का बेहतर नेट रन रेट उसे आगे रखने में मदद कर सकता है। इसलिए एशिया कप में भारतीय टीम की पहली कोशिश यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करके बिना किसी दूसरे समीकरण पर निर्भर हुए अंतिम चार में जगह बनाने की होगी।

हार या बारिश होने पर Asia Cup में कैसे बनेगा सेमीफाइनल का रास्ता?

अगर भारत और यूएई का मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है और पाकिस्तान नेपाल को हरा देता है, तो भारत तीन अंकों के साथ एशिया कप (Asia Cup) के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, अगर भारत यूएई से हार जाता है और पाकिस्तान नेपाल को हरा देता है, तो भारत, नेपाल और यूएई के दो-दो अंक होंगे। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट से फैसला होगा और भारत को अपनी बढ़त का फायदा मिल सकता है। लेकिन अगर यूएई भारत को हरा दे और नेपाल भी पाकिस्तान को मात दे दे, तो भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी। ऐसे में तिलक वर्मा की टीम के लिए यूएई के खिलाफ जीत ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।

AlSO READ : शुरुआती झटकों के बाद तिलक वर्मा-कुशाग्र ने संभाली टीम इंडिया की पारी, नेपाल के खिलाफ 100 रन के पार पहुंचा स्कोर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...