Posted inन्यूज, क्रिकेट

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासे से हिल गया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट! पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर सवाल का जवाब दे चुका हूं

Cameron Bancroft
News on WhatsAppJoin Now

Cameron Bancroft : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 का बॉल टैंपरिंग विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब आठ साल पुराने सैंडपेपरगेट (Sandpapergate) मामले में पूर्व क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी पूरी टीम को थी। उनके इस बयान के बाद मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पर सवाल उठने लगे हैं। अब कमिंस ने अपने प्रतिनिधि के जरिए इन आरोपों पर जवाब दिया है।

Cameron Bancroft ने पूरे मामले में किया बड़ा दावा

कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) ने 18 नवंबर को एक विस्तृत लेख में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती जांच के दौरान उन्होंने पूरी और सच्ची जानकारी नहीं दी थी। कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) के मुताबिक, उस समय गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करने की जानकारी सिर्फ उन्हें, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वॉर्नर (David Warner) तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी टीम को इस योजना के बारे में पता था।

उन्होंने यह भी कहा कि पैट कमिंस की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें लगा कि अब अपनी बात सार्वजनिक करना जरूरी है। बैनक्रॉफ्ट ने कमिंस के बयान पर नाराजगी जताते हुए खुद को धोखा खाया हुआ और अकेला महसूस करने की बात कही।

पैट कमिंस ने दिया दो टूक जवाब

कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) के आरोपों के बाद पैट कमिंस के प्रतिनिधि नील मैक्सवेल (Neil Maxwell) ने उनकी तरफ से बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि कमिंस का रुख पिछले आठ साल से एक जैसा रहा है और वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं। उनके प्रतिनिधि ने कहा कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ जो कुछ हुआ, उसके लिए कमिंस को सहानुभूति है।

लेकिन उनके नए बयान में ऐसा कुछ नहीं है, जिसका जवाब कमिंस अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले ही न दे चुके हों। कमिंस ने पहले भी स्पष्ट किया था कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने टीम के गेंदबाजों को भी इस मामले से अनजान बताया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया फोरम

इस विवाद के दोबारा सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने एक स्वतंत्र फोरम बनाने का फैसला किया है। इसके जरिए 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़े खिलाड़ी और स्टाफ अपने अनुभव साझा कर सकेंगे।

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग (Todd Greenberg) ने स्पष्ट किया है कि यह कोई दोबारा जांच नहीं है। वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमैन (Darren Lehmann) ने कहा है कि वह बैनक्रॉफ्ट के आरोपों को समझने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे। अब इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आठ साल पुराने मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी?

ALSO READ : मैदान पर ऐसी गलती कर बैठे गुरनूर बराड़ कि ICC ने तुरंत लिया एक्शन! फटकार के साथ मिला डिमेरिट अंक

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...