Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2027 का ऑक्शन कब और कहां होगा? रिटेंशन लिस्ट के बाद सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए किस टीम के पर्स में बचे हैं सबसे ज्यादा करोड़!

IPL 2027
News on WhatsAppJoin Now

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही मिनी ऑक्शन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बार कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने ट्रेड के जरिए अपनी नई टीम का दामन थामा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी और किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा है?

16 दिसंबर को गोवा में होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के ITC Grand Goa में आयोजित किया जाएगा। नीलामी भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने 17 नवंबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा कर दी थी।

IPL 2027 में 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें 55 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है, जिनमें 34 विदेशी खिलाड़ी हैं। अब इन खिलाड़ियों के पास नीलामी के जरिए नई टीम में शामिल होने का मौका होगा। खास बात यह है कि यह मेगा ऑक्शन नहीं, बल्कि मिनी ऑक्शन होगा।

लखनऊ के पास सबसे ज्यादा पैसा, जानिए सभी टीमों का पर्स

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा हुआ है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) सबसे आगे है।

टीमों के बचे हुए पर्स की जानकारी इस प्रकार है:

  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 47.45 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 41.65 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 40.15 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स – 39.50 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस – 32.60 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स – 28.05 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स – 27.05 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स – 18.60 करोड़ रुपये
  • आरसीबी – 14.15 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस – 8.75 करोड़ रुपये।

ऑक्शन में 66 खिलाड़ियों की जगह भरेंगी टीमें

IPL 2027 मिनी ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। ऐसे में टीमों के बीच अच्छे ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज और विस्फोटक बल्लेबाजों को खरीदने के लिए मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IPL 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे बड़ा बजट है, इसलिए उसकी नजर कई बड़े नामों पर हो सकती है। वहीं गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 16 दिसंबर को किस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगती है और कौन-सी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को सबसे मजबूत बनाने में सफल रहती है।

ALSO READ : टीम इंडिया ने इस स्टार खिलाड़ी को दूध से मक्खी की तरह निकाला बाहर, बार-बार नजरअंदाज करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं को सुनाई खरी-खोटी!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...