Posted inक्रिकेट, न्यूज, मनोरंजन

40 की उम्र में फिर गूंजेगी शिखर धवन के घर किलकारी! दूसरी बार पिता बनने की खबर पर दिया मजेदार जवाब

Shikhar Dhawan
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार अंदाज से फैंस का मनोरंजन करने वाले गब्बर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। 40 साल की उम्र में उनके दूसरी बार पिता बनने की खबर सामने आई है। खास बात यह है कि इस खबर पर शिखर धवन ने भी अपने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उनका जवाब सुनकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं Shikhar Dhawan?

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में रही है। आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से तलाक के बाद अब उनकी जिंदगी में नई खुशियां आई हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

अब सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर आधिकारिक पुष्टि और बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।

‘अब बच्चे-वच्चे करेंगे’, Shikhar Dhawan का मजेदार जवाब

दूसरी बार पिता बनने की खबरों के बीच शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बयान चर्चा में आ गया है। उनसे जब परिवार और बच्चों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब बच्चे-वच्चे करेंगे।’ उनके इस जवाब ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान को नई खुशखबरी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस बयान को पिता बनने की आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जा सकता।

पहले से एक बेटे के पिता हैं गब्बर

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पहले से ही एक बेटे के पिता हैं। आयशा मुखर्जी से उनके बेटे का नाम जोरावर (Zoravar) है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अक्सर अपने बेटे के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक नजर आते हैं। तलाक के बाद बेटे से दूरी उनके लिए मुश्किल दौर रही है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धवन अब अपनी निजी जिंदगी और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।

उनकी जिंदगी में सोफी शाइन की एंट्री के बाद कई नई चर्चाएं शुरू हुई हैं। फिलहाल दूसरी बार पिता बनने की खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर यह खबर सच साबित होती है तो 40 साल की उम्र में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने की खुशी होगी।

ALSO READ : कभी शाहरुख खान को दी थी टक्कर, आज काम के लिए बॉलीवुड से लगा रहे गुहार, एक्टर शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए फैंस!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...