Posted inक्रिकेट, न्यूज

छठ महापर्व पर छठी मइया की भक्ति में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा सिंह के दुल्हन जैसे श्रृंगार ने खींचा ध्यान; खेसारी के गीतों की भी धूम

Chhath Festival
News on WhatsAppJoin Now

छठ महापर्व (Chhath Festival) का उत्साह अब भोजपुरी सिनेमा के सितारों के बीच भी साफ नजर आने लगा है। कोई अपने नए छठ गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा है, तो कोई पारंपरिक अंदाज में पूजा की तैयारियों में जुटा है। अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और मनीषा रानी तक, कई भोजपुरी सितारे छठी मइया की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो और तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है।

अक्षरा सिंह का दुल्हन जैसा अंदाज बना चर्चा का विषय

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इस बार छठ महापर्व अपने गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में मनाने की तैयारी कर रही हैं। छठ महापर्व (Chhath Festival) को लेकर उनके यहां खास तैयारियां चल रही हैं। उनका पारंपरिक और सजा-संवरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। अक्षरा का कहना है कि बिहार की संस्कृति और परंपराओं से उनका गहरा जुड़ाव है। वह चाहती हैं कि छठ महापर्व (Chhath Festival) को देशभर में बड़े उत्सव के रूप में पहचान मिले। उन्होंने कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित भी किया है।

खेसारी लाल यादव के Chhath Festival गीतों की मची धूम

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने गानों के जरिए छठ महापर्व (Chhath Festival) के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उनके नए छठ गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह है। इस गाने में छठ पूजा की तैयारियों, ठेकुआ बनाने, फल सजाने और सूर्य देव को अर्घ्य देने जैसी परंपराओं की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा उनका गीत ‘अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के’ भी लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। खेसारी की आवाज में भक्ति गीत छठ के माहौल को और खास बना रहे हैं।

मनीषा रानी और दूसरे सितारे भी भक्ति में लीन

छठ महापर्व (Chhath Festival)  के मौके पर मनीषा रानी ने भी सोशल मीडिया पर पूजा से जुड़ा वीडियो साझा किया है। इसमें वह पानी में खड़ी होकर पूजा करती और पवन सिंह का छठ गीत गाती नजर आईं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकार भी अपने गीतों और कार्यक्रमों के जरिए इस महापर्व की रौनक बढ़ा रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू का गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’ भी चर्चा में है। इन कलाकारों के गानों और वीडियो के जरिए छठ महापर्व (Chhath Festival) की परंपरा और बिहार की लोक संस्कृति की झलक लोगों तक पहुंच रही है।

ALSO READ : तीन शादियां, चार बच्चे और अब तीसरा रिश्ता भी खत्म! साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की निजी जिंदगी की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...