Posted inक्रिकेट, न्यूज

सैंडपेपर कांड में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को मिली सजा, अब क्रिस ब्रॉड ने उठाए सवाल; उस्मान ख्वाजा के खुलासे से मचा बवाल

Chris Broad
News on WhatsAppJoin Now

Chris Broad : क्रिकेट की दुनिया के सबसे चर्चित विवादों में शामिल 2018 का सैंडपेपर कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अपनी आत्मकथा ‘सब्र’ (Sabr) में इस मामले को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) भी ख्वाजा के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कोच डैरेन लेहमैन (Darren Lehmann) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस मामले में उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए था।

डैरेन लेहमैन पर क्रिस ब्रॉड ने क्यों उठाए सवाल?

क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) ने ट्रैक रेडियो पर बातचीत के दौरान कहा कि डैरेन लेहमैन को सैंडपेपर कांड की जानकारी जरूर रही होगी। अगर उन्हें इस पूरे मामले के बारे में कुछ पता नहीं था, तो फिर उन्हें उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोच नहीं होना चाहिए था।

क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) ने यह भी कहा कि लेहमैन इस मामले में बचकर निकल गए। उन्होंने कुछ महीने बाद अपना पद जरूर छोड़ दिया, लेकिन उन्हें किसी तरह की आधिकारिक सजा नहीं मिली। ब्रॉड के मुताबिक, टीम के कोच की जिम्मेदारी को देखते हुए लेहमैन की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उस्मान ख्वाजा की किताब में क्या हुआ बड़ा खुलासा?

उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अपनी आत्मकथा में दावा किया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी सिर्फ तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसकी जानकारी थी। उन्होंने यह भी लिखा कि गेंद की स्थिति बदलने को लेकर टीम में चर्चा हुई थी।

केपटाउन टेस्ट में कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) को सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश करते पकड़ा गया था। इसके बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वॉर्नर (David Warner) पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने की सजा मिली थी।

लेहमैन के बयान और ब्रॉड की पुरानी नाराजगी

क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) ने इस मामले में लेहमैन की भूमिका पर सवाल उठाने के साथ 2013 की एशेज सीरीज का भी जिक्र किया। उस दौरान लेहमैन ने ब्रॉड के बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की आलोचना की थी, क्योंकि उन्होंने गेंद बल्ले से लगने के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा था।

हालांकि, लेहमैन लगातार सैंडपेपर कांड की जानकारी होने से इनकार करते रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी फिलहाल अपनी पुरानी जांच दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में ख्वाजा के खुलासे और क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) के बयान ने आठ साल पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

ALSO READ : अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को कहा अलविदा! मुंबई इंडियंस में जाने की खबर पर पिता ने खोला बड़ा राज

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...