‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों माही विज (Mahhi Vij) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। घर के अंदर उनकी और लव गिल (Love Gill) के बीच चल रही लड़ाई अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। एक्ट्रेस पर घरवालों ने जमकर निशाना साधा। बात इतनी बढ़ गई कि उनकी बेटी तारा का नाम भी इस विवाद में घसीटा गया। इसके बाद माही भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
लव गिल को होमब्रेकर कहने पर शुरू हुआ विवाद
दरअसल, बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान माही विज (Mahhi Vij) और लव गिल के बीच तीखी बहस हो गई। माही ने गुस्से में लव को ‘होमब्रेकर’ कह दिया। इस बात से लव भड़क गईं और उन्होंने माही से सवाल किया कि आखिर उन्होंने किसका घर तोड़ा है?
बात यहीं खत्म नहीं हुई। लव ने भी जवाब देते हुए माही विज (Mahhi Vij) की निजी जिंदगी और तलाक का मुद्दा उठा दिया। इस पर माही ने साफ शब्दों में कहा कि उनके तलाक को इस शो के बीच में नहीं लाया जाए। उन्होंने लव को अपने पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) का नाम विवाद में नहीं घसीटने की चेतावनी भी दी।
बेटी तारा का नाम लेकर घरवालों ने सुनाई खरी-खोटी
इस विवाद में अमरपाली दुबे (Amrapali Dubey), कनिका मान (Kanika Mann) और युंग डीएसए (Yung DSA) भी माही के खिलाफ बोलते नजर आए। युंग ने माही विज (Mahhi Vij) को स्वार्थी बताते हुए उनकी बेटी तारा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी बेटी बड़ी होकर यह सब देखेगी तो उसे अपनी मां की बातों पर दुख हो सकता है।
वहीं, अमरपाली ने भी माही विज (Mahhi Vij) को लव के लिए होमब्रेकर शब्द इस्तेमाल करने पर घेरा। कनिका मान ने भी इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की। एक के बाद एक घरवालों के सवालों से माही काफी परेशान दिखाई दीं। इस पूरे घटनाक्रम का प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
फूट-फूटकर रोईं Mahhi Vij, दी चेतावनी
घरवालों की लगातार आलोचना के बीच माही विज अपना आपा खोती नजर आईं। उन्होंने लव को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पति को कभी भी इस मामले में शामिल न किया जाए। माही ने यह भी कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को शो का हिस्सा नहीं बनाना चाहतीं।
इससे पहले भी माही विज (Mahhi Vij) बिग बॉस के मेकर्स पर उन्हें गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने शो छोड़ने तक की बात कही थी। अब नए विवाद के बाद एक बार फिर उनकी भावनाएं टूटती दिखाई दीं। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और माही-लव की लड़ाई किस दिशा में जाती है।
