टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के लिए दिवाली की खुशियां एक दर्दनाक हादसे में बदल गईं। दिवाली से ठीक एक रात पहले मुंबई स्थित उनकी रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। उस वक्त दिव्यांका अपने परिवार और पांच महीने के जुड़वा बेटों के साथ घर पर मौजूद थीं।
गनीमत रही कि परिवार समय रहते बाहर निकल आया, लेकिन इस हादसे में एक ऐसे शख्स की जान चली गई, जो उनके परिवार का बेहद करीबी था। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया है।
आग लगते ही बच्चों को लेकर बाहर निकला परिवार
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने बताया कि हादसे वाली शाम उनका परिवार कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका प्लान टलता रहा। इसी कारण वे सभी घर पर मौजूद थे। जब बिल्डिंग में आग लगी तो परिवार को समय रहते खतरे का अंदाजा हो गया।
इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक ने अपने जुड़वा बेटों, परिवार के सदस्यों और स्टाफ के साथ तुरंत बिल्डिंग खाली कर दी। अभिनेत्री के मुताबिक, अगर वे उस समय घर पर नहीं होते या खतरे का पता देर से चलता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि इस हादसे में केवल सामान का नुकसान हुआ है और वे एक डरावने अनुभव से बचकर निकल आए हैं।
धनपत अंकल की मौत ने तोड़ दिया दिल
इस हादसे की सबसे दुखद बात बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड धनपत अंकल की मौत रही। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने बताया कि वह उनके परिवार के लिए सिर्फ एक गार्ड नहीं थे, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके थे। जब दिव्यांका और विवेक अपने दोनों बच्चों को पहली बार घर लेकर आए थे, तब धनपत अंकल ने उनका स्वागत किया था और बच्चों को आशीर्वाद दिया था।
अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा था कि धनपत अंकल उनके बच्चों को बड़ा होते देखेंगे और उनके साथ कई खूबसूरत यादें बनाएंगे। लेकिन आग में उनकी जान जाने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक को शुरुआत में इस खबर पर यकीन तक नहीं हुआ।
बच्चे बड़े होंगे तो सुनाएंगी धनपत अंकल की कहानी
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने सोशल मीडिया पर आग का वीडियो साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद परिवार ने एक दोस्त के घर पर शरण ली थी। दिवाली के दौरान बिल्डिंग की बिजली धीरे-धीरे बहाल हुई और सुरक्षा जांच के बाद अगले दिन गैस सप्लाई और लिफ्ट भी शुरू कर दी गईं।
हालांकि, एक अनमोल जिंदगी खोने का दुख कम नहीं हुआ अभिनेत्री ने कहा कि जब उनके दोनों बेटे बड़े होंगे तो वह उन्हें धनपत अंकल के बारे में जरूर बताएंगी। वह उन्हें उस नेकदिल इंसान की कहानी सुनाएंगी, जिसने पहली बार घर आने पर उन्हें आशीर्वाद दिया था। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी धनपत अंकल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
