टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (ScoutOP) का रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों की नजदीकियों ने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं तो कभी उनके बीच की नजदीकियां चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस मामले में सलमान खान (Salman Khan) भी दोनों को समझा चुके हैं। हालांकि, क्या लव गिल (Love Gill) ने आखिरकार स्काउट के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है? इस पूरे मामले की सच्चाई जानना जरूरी है।
स्काउट के लिए बदलने लगी थीं भावनाएं, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच लव गिल को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान स्काउट ने इशारों में स्वीकार किया था कि लव को लेकर उनकी भावनाएं बदल रही हैं। जब यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है, तो स्काउट ने जवाब दिया था कि उन्हें खुद नहीं पता।
स्काउट की इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। खास बात यह थी कि स्काउट पहले से ही घर के बाहर काशवी हिरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) के साथ रिश्ते में होने की बात बता चुके थे।
सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते पर उठाए सवाल
लव गिल (Love Gill) और स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में सवाल उठाए थे। उन्होंने लव गिल (Love Gill) से उनके छोटे भाई के साथ रिश्ते को लेकर बातचीत की और पूछा कि क्या उनके बीच भी इस तरह की शारीरिक नजदीकियां सामान्य हैं। लव ने इसे भाई-बहन के बीच सामान्य व्यवहार बताया था।
बाद में सलमान ने स्काउट को भी उनकी गर्लफ्रेंड और लव के प्रति जिम्मेदारी समझाई। उन्होंने स्काउट से सवाल किया कि जब काशवी ने लव पर आरोप लगाए तो उन्होंने उसके समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई।
क्या Love Gill ने रिश्ते पर लगा दी मुहर? जानिए पूरा सच
इस पूरे विवाद के बीच एक बात समझना जरूरी है। लव लव गिल (Love Gill)गिल और स्काउट ओपी ने अब तक अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों पहले भी अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताते रहे हैं। वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री ने इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया था।
इसलिए लव गिल (Love Gill) द्वारा स्काउट के साथ प्रेम संबंध स्वीकार करने का दावा फिलहाल सही नहीं कहा जा सकता। बिग बॉस के घर में दोनों की दोस्ती, नजदीकियां और बदलते समीकरण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय जरूर बने हुए हैं।
