Posted inक्रिकेट, न्यूज

तीन साल बाद रोहित शर्मा के साथ हुआ ऐसा, काइल जैमीसन ने फिर किया शिकार, 39 पारियों का शानदार सिलसिला टूटा

Rohit Sharma
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम (India) के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित अपना खाता तक नहीं खोल सके। कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने उन्हें पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का तीन साल से ज्यादा समय तक वनडे में शून्य पर आउट नहीं होने का सिलसिला भी टूट गया।

39 पारियों बाद पहली बार जीरो पर आउट हुए Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  इस मुकाबले में 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे थे। भारतीय टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन काइल जैमीसन ने पहले ही ओवर में इन उम्मीदों को झटका दे दिया। जैमीसन ने ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर डाली।

रोहित ने गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही तरीके से बल्ले पर नहीं आया। गेंद हवा में गई और वहां मौजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शानदार कैच पकड़ लिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। यह अक्टूबर 2023 के बाद उनका पहला वनडे डक था। इससे पहले वह 39 पारियों तक शून्य पर आउट नहीं हुए थे।

काइल जैमीसन के खिलाफ क्यों परेशान होते हैं Rohit Sharma?

काइल जैमीसन के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का वनडे रिकॉर्ड भी चर्चा में है। न्यूजीलैंड के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कमजोरी का फायदा उठाना आता है। जैमीसन अपनी उछाल और गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराने की क्षमता से भारतीय बल्लेबाज को लगातार परेशान करते रहे हैं।

इस मुकाबले में भी उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर रोहित को गलती करने पर मजबूर किया। मिचेल सैंटनर ने मिड-ऑफ पर कैच लेकर इस विकेट को पूरा कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में जैमीसन के हाथों रोहित का तीसरा विकेट था।

विश्व कप 2023 में आखिरी बार हुए थे डक

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप मुकाबले में शून्य पर आउट हुए थे। चेन्नई में खेले गए उस मैच में जोश हेजलवुड ने उनका विकेट लिया था। उसके बाद रोहित ने वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार बल्लेबाजी की और पांच शतक भी लगाए।

साल 2026 में भी उनका बल्ला खूब चला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले से पहले उन्होंने 13 वनडे मैचों में 604 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। इस तरह तीन साल से ज्यादा समय बाद रोहित का डक पर आउट होना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

ALSO READ : एक ही दिन में मुकेश अंबानी की दौलत में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, दुनिया के अरबपतियों को छोड़ा पीछे; जानिए क्या है वजह

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...