Posted inन्यूज

दिवाली की खुशियों पर महंगाई का झटका! टीवी-एसी से मिठाई तक सब महंगा, पिस्ता-बादाम के नए भाव जानकर चौंक जाएंगे

Diwali
News on WhatsAppJoin Now

दिवाली (Diwali) का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बार लोगों को त्योहार की तैयारी के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। घर के लिए नया टीवी या एसी खरीदना हो, रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेनी हो या फिर ड्राई फ्रूट्स का गिफ्ट पैक तैयार करवाना हो, हर जगह महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में 3 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि मिठाइयां भी करीब 15 फीसदी महंगी हो गई हैं।

टीवी और एसी खरीदने के लिए बढ़ाना होगा बजट

इस दिवाली (Diwali) अगर आप नया टीवी या एयर कंडीशनर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका बजट बढ़ सकता है। हायर (Haier), एलजी (LG) और ब्लू स्टार (Blue Star) जैसी कंपनियों ने कई उत्पादों की कीमतों में लगभग 3 से 7 फीसदी तक इजाफा किया है।

इसकी प्रमुख वजह तांबा, स्टील, प्लास्टिक और दूसरे जरूरी कच्चे माल की बढ़ती कीमतें हैं। इसके अलावा सामान की ढुलाई का खर्च भी बढ़ा है। हैवेल्स इंडिया भी दिसंबर तिमाही में अपने उत्पादों की कीमतें 5 से 7 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। यानी आने वाले समय में घरेलू उपकरण खरीदना और महंगा हो सकता है।

मिठाई के दाम 15 फीसदी तक बढ़े

दिवाली (Diwali) पर मिठाई के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है, लेकिन इस बार मिठाई खरीदने के लिए भी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दूध, खोया, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग की लागत बढ़ने के कारण कई मिठाई कारोबारियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक मिठाई कारोबारी ने कीमतों में करीब 15 फीसदी बढ़ोतरी की जानकारी दी है। वहीं जयपुर के एक मिठाई व्यवसायी ने 10 से 12 फीसदी तक दाम बढ़ाए हैं। बढ़ती कीमतों के कारण कुछ दुकानदार गिफ्ट पैक में महंगे मेवों की जगह बीजों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

पिस्ता-बादाम के नए भाव जान लीजिए

दिवाली (Diwali) मे ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल पिस्ता के दाम में देखने को मिला है। नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल (इंडिया) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की दिवाली के मुकाबले पिस्ता लगभग दोगुना महंगा हो गया है।

फिलहाल बाजार में पिस्ता करीब 1,500 से 2,100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पिछले साल इसका भाव लगभग 900 रुपये किलो था। वहीं बादाम की कीमत 1,000 से 1,200 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। पिछले साल बादाम करीब 800 से 900 रुपये किलो मिल रहा था।

पिस्ता और बादाम की कीमतें बढ़ने के पीछे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में कमजोर फसल, आपूर्ति में कमी और महंगी माल ढुलाई को वजह बताया जा रहा है। ऐसे में इस दिवाली (Diwali) मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी आम लोगों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।

ALSO READ :तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी टीम में शामिल! राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...