भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लगातार चोटों से परेशान हार्दिक की टीम इंडिया (Team India) में वापसी इतनी आसान नहीं होने वाली है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साफ कर दिया है कि हार्दिक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। यानी अब ऑलराउंडर को मैदान पर उतरकर अपनी फिटनेस और मैच खेलने की क्षमता साबित करनी होगी।
शुभमन गिल ने हार्दिक की वापसी पर दिया बड़ा बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से हार्दिक पंड्या की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनके जैसी क्षमता है। गिल ने बताया कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी भी भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कप्तान ने कहा कि उनकी हार्दिक से कई बार बातचीत हुई है और टीम उनकी वापसी का इंतजार कर रही है।
पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, फिर मिलेगी टीम इंडिया में जगह
शुभमन गिल ने साफ संकेत दिया कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को भारतीय टीम में वापसी से पहले कुछ घरेलू मुकाबले खेलने होंगे। इसके जरिए वह अपनी फिटनेस और मैच अभ्यास साबित कर सकेंगे। ऐसे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी वापसी का रास्ता बन सकती हैं। हालांकि, इन टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पूरी तरह फिटनेस और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगी।
चोटों ने बिगाड़ दिया Hardik Pandya का क्रिकेट कार्यक्रम
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की परेशानी पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती रही है। आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें पीठ में परेशानी हुई थी। इसके बाद रिहैबिलिटेशन के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव और फिर पिंडली में चोट की समस्या सामने आई। इन्हीं वजहों से वह कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज और इंडिया ए के मुकाबलों से बाहर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला 24 मई 2026 को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेला था।
गिल ने यह भी बताया कि हार्दिक की वापसी से भारतीय टीम का बल्लेबाजी संतुलन बेहतर होगा। खासकर नंबर 7 और नंबर 8 पर टीम को मजबूती मिलेगी। अब सभी की नजरें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस और घरेलू क्रिकेट में उनकी संभावित वापसी पर टिकी हैं। देखना होगा कि यह स्टार ऑलराउंडर कब मैदान पर लौटता है।
