Posted inन्यूज, उत्तर प्रदेश, राजनीति

‘राहुल का झंडा उठाना बंद करें अखिलेश’: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘आप फुस्स पटाखा निकले’

OP Rajbhar
पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर
News on WhatsAppJoin Now

*लखनऊ, 02 नवंबर।* उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाएंगे। कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे?

राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी और विदेश यात्रा पर चले जाएंगे, जबकि अखिलेश यादव को यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया और आज वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं।

*‘आप फुस्स पटाखा निकले’*

राजभर ने कहा कि दुख इस बात का है कि अखिलेश यादव का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं कि भइया धमाका करेंगे लेकिन आप फुस्स पटाखा निकले। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि गठबंधन को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करिए या फिर दिल्ली का चक्कर लगाते रहिए।