वाराणसी, 24 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की। काशी के दोनों प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।
ALSO READ: अब परीक्षा में सफलता होगी आसान! योगी सरकार का नया संकल्प, तैयारी को मिलेगी रणनीति की ताकत
