Dinesh Karthik Team India

भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेलने वाले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईपीएल 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के मेंटोर बन गए हैं। इसी के साथ वो अब विदेशी लीग्स में भी खेलने का मन बना चुके हैं, लेकिन इस बीच उनसे जुड़ी एक बुरी खबर भारतीय फैंस को सुनने को मिल रही है. जिससे भारतीय फैंस बिल्कुल भी खुश नही हैं।

Dinesh Karthik के फैंस को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2024 के बाद जब दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो फैंस को लगा कि वो अब कोच और कॉमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि कार्तिक ने अपने फैंस को बहुत ज्यादा चौंकाते हुए विदेशी लीग्स में शामिल होने का मन बनाया, जिसके बाद ही वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में हिस्सा लेने का मन बनाया।

जिसके बाद अब खबर आ रही है कि वो अब अमेरिका में खेली जाने वाली नेशनल टी20 क्रिकेट लीग में डलास लोनेस्टार्स टीम से खेल सकते हैं। जहाँ पर वो पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मकसूद के साथ खेलने वाले हैं, जिस खबर के कारण अब भारतीय फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर भारतीय फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है।

इस लीग में रैना और उथप्पा के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे दिनेश कार्तिक

ऐसा नहीं है कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इस लीग में खेलेंगे। उनके अलावा भारतीय टीम के सुपरस्टार सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा और प्रज्ञान ओझा भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

इस टीम में अधिकतर खिलाड़ी वहीं खेलने वाले हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में फैंस को लंबे समय के बाद उनके फेवरेट खिलाड़ी नजर आएंगे।

बात करें अगर कार्तिक की तो वो फिलहाल लीजेंड लीग में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ पर भी कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी दोबारा मैदान पर नजर आ रहे हैं। संन्यास के बाद कार्तिक ज्यादा लीग्स में खेलते हुए नजर आने लगे हैं।

ALSO READ: मयंक, नीतीश और हर्षित राणा की जगह बरकरार, ईशान की वापसी, ये 2 दिग्गज होंगे कप्तान और उपकप्तान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 सदस्यीय टीम इंडिया!